Ads

मंगलवार, 19 मार्च 2019

9 ग्रहों के बीज मंत्र एवं जप संख्या Beej Mantra

9 ग्रहों के बीज मंत्र एवं जप संख्या  9 ग्रहों के बीज मंत्र एवं जप संख्या  Beej Mantra  शेयर मार्केट और अन्य लेटेस्ट अपडेट के लिए हमार... thumbnail 1 summary

9 ग्रहों के बीज मंत्र एवं जप संख्या 

9 ग्रहों के बीज मंत्र एवं जप संख्या, रत्न ,
9 ग्रहों के बीज मंत्र एवं जप संख्या  Beej Mantra 

शेयर मार्केट और अन्य लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करें-- Click Here 


ग्रहों का  हमारी जिंदगी पर प्रभाव रहता  हैं। जन्म कुंडली में 9 ग्रह होते हैं। कुछ ग्रह कुंडली में अशुभ होते है तो कुछ ग्रह शुभ फल देने वाले होते है।अशुभ ग्रहों को शांत करने के लिये उनके बीज मंत्र जाप करते है और उस ग्रह से सम्बंधित दान किया जाता है।यदि कुंडली में कोई शुभ ग्रह का बल (डिग्री)कम हो तथा वह ग्रह अपना शुभ फल देने में असमर्थ हो तो उस गृह से सम्बंधित रत्न धारण किया जा सकता है और बीज मंत्र का जाप बी अवश्य करें।ग्रहों के बीजमंत्र, दान,दान का दिन और बीज मंत्र की संख्या संबंधित प्रमुख जानकारी दी गई है। ...........

सूर्य ग्रह (रवि)


सूर्य तांत्रिक मंत्र- ॐ ह्रां ह्रीं हौं स: सूर्याय नम:।
 बीज मंत्र- ॐ घृणि: सूर्याय नम:
जाप संख्या- 7000।
दान- ताम्बा, माणिक्य, गेहूं, गुड़ और सूर्य को प्रतिदिन जल दे ।
दिन - रविवार 

चंद्र ग्रह (सोम)

चंद्र तांत्रिक मंत्र- 'ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:'।
चंद्र बीजमंत्र  - ॐ सों सोमाय नम:।
जप संख्या- 11,000।
दान- सफ़ेद वस्त्र, चांदी,मोती,चावल, दूध, पानी, कपूर, चीनी  घी, शंख।
दिन -सोमवार 

मंगल ग्रह 

मंगल तांत्रिक  मंत्र- 'ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:'।
मंगल बीज  मंत्र- ॐ ॐ अंगारकाय नम:।
दान- लाल वस्त्र,मसूर की दाल,मूंगा, मीठी रोटी,ताम्बा ।
जाप  संख्या- 10000।
दिन - मंगलवार

बुध ग्रह 
बुध तांत्रिक मंत्र- 'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:'।
बुध बीज  मंत्र- 'ॐ बुं बुधाय नम:'।
जप संख्या- 9,000।
दान- हरा वस्त्र,पन्ना रत्न, हरी सब्जी, हरा चारा, मूंग की दाल,बाजरा छत पर डालें।

शेयर मार्केट और अन्य लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करें-- Click Here 

गुरु ग्रह (बृहस्पति)

गुरु तांत्रिक मंत्र- 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:'।
गुरु बीज  मंत्र- 'ॐ ब्रं बृहस्पतये नम:'।
जप संख्या- 19,000।
दान-चीनी, हल्दी, केला,पुखराज,धार्मिक पुस्तक मंदिर में दान करें, पीला वस्त्र, पीली मिठाई,पीले फूल, नमक,हल्दी, गुरुजनों से आशीर्वाद लें,।
दिन-गुरूवार 

शुक्र ग्रह 

शुक्र तांत्रिक मंत्र- 'ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:'।
शुक्र बीज  मंत्र- 'ॐ शुं शुक्राय नम:'।
जप संख्या- 16,000।
दान- ओपल, हीरा,चन्दन, इत्र, सुगंध धुप, घी।
दिन-शुक्रवार 

शनि ग्रह 

शनि तांत्रिक मंत्र- 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनये नम:'।
शनि बीज मंत्र- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:'
जप संख्या- 23000।
दान- काला वस्त्र,नीलम रतन,काले तिल, सरसों का तेल, उड़द की दाल,लोहा इत्यादि,शनिवार को पीपल को जल दें।

राहु ग्रह 

राहु तांत्रिक मंत्र- 'ॐ भ्रां भ्रीं भ्रों स: राहवे नम:'।
राहु बीज मंत्र- 'ॐ रां राहुवे नम:'।
जप संख्या- 18,000
दान- गोमेद, कम्बल काला या नीला, नारियल, काले तिल, तेल, लोहा,शनिवार शाम को चींटियों को सतनाजा डाले ।
दिन-शनिवार 

केतु

केतु तांत्रिक मंत्र- 'ॐ स्रां स्रीं स्रों स: केतवे नम:'।
केतु बीज मंत्र- 'ॐ के केतवे नम:'।
जप संख्या- 17,000।
दान-सफ़ेद तिल, कंबल,लहसुनिया रत्न, लौहपात्र, भुरे रंग की वस्तु,भुरे रंग के वस्त्र ।
दिन-मंगल वार व शनिवार 

शेयर मार्केट और अन्य लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करें-- Click Here 

विशेष -
-दान सिर्फ अपनी कुंडली के अशुभ ग्रहों का ही किया जाता है। दान से अशुभ ग्रहों का बल कम हो जाता है तो उनका प्रभाव कम हो जाता है।बीजमंत्र का जप, शुभ व अशुभ दोनों ग्रहों का किया जा सकता है। बीजमंत्र से ग्रह पॉजिटिव हो जाते है।

उपरोक्त उपाय किसी ज्योतिषि से परामर्श लेकर ही करें। 

यदि आपको कुंडली के बारे में कोई परामर्श की जरूरत है तो या कुंडली बनवानी हो तो अपनी जन्मतिथि ,नाम,जन्म स्थान वजन आदि जानकारी कमेंट बॉक्स में लिखे। आपको उचित परामर्श , जानकारी व उचित उपाय बताया जायेगा ।  

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें